₹1800 Original price was: ₹1800.₹1000Current price is: ₹1000.
राजयोग प्रदाता रत्न माणिक्य Ruby
माणिक्यं पद्मरागं वुफकविन्दं च लोहितम्।
रूबीरत्नं र वेः रत्नं, याकृत च तदुच्यते।।
विविध नाम – संस्कृत में माणिक्य, पद्मराग, लोहित, शोणरत्न, रविरत्न, शोणोपल, वुकबिन्द, सौगन्धिक, वसुरत्न। हिन्दी – चुन्नी, रुगल, माणिक्य, सूर्यकान्त मणि, अंग्रेजी में – Ruby (रूबी), उर्दू-पफारसी में यावूफत व सुर्ख कहा जाता है।
रंग Colour – माणिक्य हल्का लाल या गुलाबी रंग का होता है। कबूतर की आंख या दाड़िम के दाने के समान इसका रंग उत्तम माना गया है।
ज्योतिषीय मूल्यांकन ;Astrological Value
माणिक्य ग्रहराज सूर्य का रत्न है। इसे सूर्यमणि या सूर्यकान्त मणि भी कहते हैं। जिस प्रकार से सूर्य ग्रहों का राजा है। ठीक उसी प्रकार से यह भी नवरत्नों का राजा है। नवरत्न वाली अंगूठी में अकसर माणिक्य को मध्य में रखकर ही सारे रत्न चारों तरफ लगाए जाते हैं। सिंह राशि में जन्मे लोगों का राशि-रत्न माणिक्य है।
‘माणिक्यं दिननायकस्य’- जातकपारिजात, अंक/श्लोक 21
मेष लग्न में जन्मे जातक जब इसको पहनते हैं, तो उनके सन्तान एवं विद्या में तरक्की होती है। सिंह लग्न वाले इसे अवश्य धारण करते हैं, क्योंकि माणिक्य उनकी जीवन शक्ति व आयुष्य को बढ़ाता है। धनुलग्न में जन्म लेने वाले व्यक्ति के लिए यह परमयोग कारक है, क्योंकि यह उनके भाग्य के द्वार को खोलता है।
विदेशी मान्यता के अनुसार जुलाई माह में जन्म लेने वाला व्यक्ति माणिक्य अवश्य पहनता है। वैसे रविवार में जन्म लेने वाले व्यक्ति वेफ लिए भी पहनना लाभदायक रहता है। न्यूमरोलाॅजी वेफ हिसाब से जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीखों को हुआ है, उनको मूलांक ‘एक’ के प्रतिनिधि ग्रह सूर्य का रत्न ‘माणिक्य’ बहुत अनूकुल रहता है।
यह माणिक्य रत्न अज्ञातदर्शन के पाठको के लिए 1000/- रूपये रत्ती के हिसाब से उपलब्ध करवाया जा रहा है